‘लव लॉटरी’ में कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस 

मनोरंजन

 ‘लव लॉटरी’ का 49 सेकंड का फर्स्ट लुक रिलीज़ होते ही फिल्म ने दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला अभिनीत यह फिल्म सिर्फ एक रोमांटिक कहानी नहीं, बल्कि कोर्टरूम ड्रामा, मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस थ्रिलर का रोमांचक मेल है। सत्य घटनाओं से प्रेरित यह कहानी एक आधुनिक शहरी दंपति के रिश्ते से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे कानूनी लड़ाई, रहस्यमयी हत्या और चौंकाने वाले खुलासों की भूलभुलैया में बदल जाती है।फर्स्ट लुक में कहानी के रहस्य को बरकरार रखते हुए फिल्म के प्रमुख किरदारों की प्रभावशाली झलक दिखाई गई है। अक्षय ओबेरॉय, हेली दारूवाला, कबीर दुहान सिंह, हेमंत पांडे, विजयंत कोहली और अग्नि अग्यारी के साथ अंत में संतोष शुक्ला की दमदार एंट्री सस्पेंस को और गहरा कर देती है।