भोपाल । कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 178 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रत्येक आवेदक से धैर्यपूर्वक चर्चा कर उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एडीएम सुमित पांडेय, महेंद्र कवचे, प्रकाश नायक, पी.सी. शाक्य, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

