तुम हो ना – घर की सुपरस्टार मे मेजबान राजीव खंडेलवाल शादी में छोटी-छोटी असहमतियों से निपटने के लिए अपना दृष्टिकोण साझा करते हैं।एक प्रतियोगी ने राजीव से पूछा, _”आपके घर में जब तू-तू-मैं-मैं होती है तो कौन किसे मानता है?”_ राजीव ने साझा किया, _“तो हमारे में जब तू-तू-मैं-मैं होती है तब दोनों के दोनों चुप हो जाते हैं पहले, दोनों इंतजार कर रहे होते हैं कोन शुरू करेगा वो यहां से आके देखती है मैं वहां से आके देखता हूं फिर हम चुप हो जाते हैं, फिर मुझे लगता है कभी-कभी बराबर का मामला होता है।” है, जब उसको पता है वो गलत है, वो आके चुप करा देती है, चल साइड में होजा मैं कर देती हूं, बैठ के हाथ पकड़ लिया।’_हमें अपने अहंकार के बीच में रहना चाहिए।_है।

