’52 ब्ल्यू’ लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल का करेगी आगाज़

मनोरंजन

अभिनेत्री नेहा धूपिया अपने करियर की एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रही हैं। उनकी पहली इंटरनेशनल फीचर फिल्म 52 ब्ल्यू का यूरोपियन प्रीमियर 9 जुलाई को BFI साउथबैंक में होगा और इसी के साथ यह फिल्म प्रतिष्ठित लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन करेगी।फिल्म के ट्रेलर और शुरुआती झलक को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। खास तौर पर नेहा धूपिया के दमदार अभिनय और उनके नए अवतार की खूब तारीफ हो रही है। अपनी भावनात्मक कहानी की वजह से 52 ब्ल्यू इस साल फेस्टिवल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है।फिल्म को लेकर उत्साह इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि दुनिया के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। इससे फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी ज़्यादा पहचान मिल रही है। इसकी भावनात्मक कहानी और वैश्विक अपील ने इसे फिल्म फेस्टिवल सर्किट में एक खास पहचान दिलाई है.