जिला रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा : अनुज, भाग्यश्री, मृदुल और सौम्या बने चैंपियन

इंदौर खेल

इंदौर । इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में अभय प्रशाल में आयोजित द्वितीय इंदौर जिला रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल में पुरुष वर्ग में अनुज सोनी, महिला वर्ग में भाग्यश्री नर्वे, अंडर-19 बालक वर्ग में मृदुल जोशी और बालिका वर्ग में सौम्या जैन ने खिताबी सफलता अर्जित की।
पुरुष वर्ग के खिताबी मुकाबले में अनुज सोनी ने मृदुल जोशी को 4-2 से पराजित किया। महिला वर्ग के फाइनल में भाग्यश्री नर्वे ने हिया पटेल को 4-1 से हराकर जीत दर्ज की। अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में मृदुल जोशी ने लक्ष्य ओझा को 3-0 से और बालिका वर्ग में सौम्या जैन ने भाग्यश्री नर्वे को 3-1 से शिकस्त दी।
सेमीफाइनल में पुरुष वर्ग में मृदुल जोशी ने प्रथम बाथम को और अनुज सोनी ने अंश गोयल को हराया। वहीं महिला वर्ग में हिया पटेल ने सौम्या जैन को और भाग्यश्री नर्वे ने भूमिका साहूकार को मात दी। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में पुरुष वर्ग से प्रथम बाथम, मृदुल जोशी, अंश गोयल, अनुज सोनी तथा महिला वर्ग से हिया पटेल, सौम्या जैन, भूमिका साहूकार व भाग्यश्री नर्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई थी।
पुरस्कार वितरण समारोह जीतो इंदौर के चेयरमैन विमल घोड़ावत के मुख्य आतिथ्य और मप्र ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मप्र टेबल टेनिस संगठन से जयेश आचार्य, प्रमोद सोनी, जिला सचिव नीलेश वेद और गौरव पटेल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत व्यास ने किया और आभार नवीन सोनी ने व्यक्त किया।

1 thought on “जिला रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा : अनुज, भाग्यश्री, मृदुल और सौम्या बने चैंपियन

Comments are closed.