उठिए, आवाज़ उठाइए और अधिकार जानिए

मनोरंजन

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित वार्षिक United for Human Rights Conference में अभिनेत्री और मानवाधिकार एंबेसडर शीना चौहान ने भारत के संविधान और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया। अपने संबोधन में शीना चौहान ने कहा,”आज संयुक्त राष्ट्र से मेरा संदेश बेहद सरल है—उठिए, आवाज़ उठाइए और अपने अधिकार जानिए। क्योंकि जब आप अपने बुनियादी अधिकारों के बारे में खुद जागरूक होंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे, तभी उनके उल्लंघन को रोका जा सकेगा।”120 मिलियन से अधिक लोगों तक मानवाधिकार और समानता का संदेश पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के Human Rights Hero Award से सम्मानित शीना चौहान ने इस प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय सिनेमा की कई प्रमुख हस्तियों को भी एक मंच पर जोड़ा। इस विशेष प्रस्तुति में सोनाक्षी सिन्हा, सोनू सूद, रवीना टंडन, इम्तियाज़ अली, नंदिता दास, संजना सांघी, पार्वती, अनुष्का सेन, करण टैकर, आदिनाथ कोठारे, रुचि नारायण, साकेत चौधरी और शोनाली बोस ने भी अधिकारों, समानता और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।