युवाओं के भविष्य को संदेह में नहीं छोड़े

मनोरंजन

अनुपमा अभिनेत्री अद्रिजा रॉय का मानना है कि जब छात्रों के भविष्य की बात आती है, तो चुप्पी कभी भी जवाब नहीं होती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर चिंता जताने वाले युवाओं पर अपने विचार साझा करते हुए, अनुपमा अभिनेत्री का कहना है कि हर आवाज सुनी जानी चाहिए, बशर्ते इसे शांतिपूर्वक और जिम्मेदारी से व्यक्त किया जाए।

वह कहती हैं, “मुझे लगता है कि युवाओं को कभी भी यह महसूस नहीं कराया जाना चाहिए कि उनकी आवाज कोई मायने नहीं रखती। अगर छात्र सचमुच मानते हैं कि कुछ अनुचित है, तो उन्हें शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीकों से इस पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार है। हम हमेशा युवा पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और जिम्मेदारी का मतलब यह भी है कि जब कुछ गलत लगे तो बोलना। डर के मारे चुप रहने से किसी की मदद नहीं होती है।”