: भारतीय टेलीविज़न का सबसे लंबे समय तक चलने वाला सिटकॉम और देश का सबसे पसंदीदा फैमिली एंटरटेनर तारक मेहता का उल्टा चश्मा गर्व के साथ 18 शानदार साल पूरे कर रहा है, जिसमें उसने लाखों घरों में खुशियाँ, पॉज़िटिविटी और साथ रहने का संदेश पहुँचाया है।इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स ने 18 दिन का जश्न शुरू किया है, जिसमें दर्शकों को शो के और करीब लाने के लिए फैन-लेड एक्सपीरियंस, नेशनवाइड फैमिली कॉन्टेस्ट और स्पेशल-एडिशन मर्चेंडाइज़ शामिल हैं।असित कुमार मोदी द्वारा नीला फिल्म प्रोडक्शन्स के बैनर तले क्रिएट और प्रोड्यूस किया गया यह आइकॉनिक शो, सोनी सब पर प्रस्तुत किया गया है।

