अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा अब अपने प्रोडक्शन हाउस पुशिंग बटन्स स्टूडियोज़ के तहत एक नए नॉन-फिक्शन शो मुसाफिरी’ के साथ अपनी रचनात्मक यात्रा को आगे बढ़ाने जा रही हैं।’मुसाफिरी’ नाम का यह ट्रैवल बेस्ड शो इस अगस्त यूट्यूब पर प्रीमियर होगा। यात्रा, संस्कृति और दिलचस्प बातचीत से भरपूर इस सीरीज़ में ऋचा अलग-अलग जगहों की सैर करेंगी और वहां की कहानियों, इतिहास, परंपराओं और लोगों से दर्शकों को रूबरू कराएंगी। यह सिर्फ एक ट्रैवल शो नहीं होगा, बल्कि इसका उद्देश्य दर्शकों को नई चीज़ें सीखने, उनका मनोरंजन करने और एक जिज्ञासु मुसाफिर की नज़र से दुनिया को देखने का नया नज़रिया देना है।

