लॉक अप में  ह्यूमा और भूमि  की एंट्री 

मनोरंजन

लॉक अप: सच या सजा ने अपने अंतिम वीक में प्रवेश कर लिया है। इस अवसर पर दो नए दिग्गजों की लॉक अप में एंट्री हुई है। हाई-स्टेक्स जजमेंट डे के लिए जनता की आवाज के रूप में लॉक अप में एंटर किया ह्यूमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर ने, जिन्होंने इनमेट्स के गेमप्ले को स्कैनर के नीचे रखकर उनसे वो सवाल पूछे, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिनाले करीब आ रहा है और हर फैसले के नतीजे बड़े हो सकते हैं। ऐसे में ह्यूमा और भूमि ने बहुत ही महत्वपूर्ण मोड़ पर लॉक अप में प्रवेश किया है। ह्यूमा कुरैशी ने कहा, ‘‘लॉक अप एक बेहतरीन शो है। यह इस समय सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। भूमि पेडनेकर ने कहा, ‘‘मैं लॉक अप को फौलो करती हूँ। नेटफ्लिक्स ने हब सबकी दिलचस्पी बनाकर रखी हुई है। मैं इनमेट्स से मिलने के लिए बहुत उत्साहित थी।