महेश बाबू ने रिलीज़ किया ‘राव बहादुर’ का ट्रेलर

मनोरंजन

सुपरस्टार महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की GMB एंटरटेनमेंट इस साल की सबसे मोस्ट-अवेडेट साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘राव बहादुर’ को प्रेजेंट कर रहे हैं, जिसे जाने-माने फिल्ममेकर वेंकटेश महा ने डायरेक्ट किया है और वर्सेटाइल एक्टर सत्यदेव इसमें लीड रोल निभा रहे हैं। सुपरस्टार महेश बाबू द्वारा प्रेजेंट की गई ‘राव बहादुर’ इस साल की सबसे मोस्ट-अवेडेट तेलुगु फिल्मों में से एक है। लीड रोल में वर्सेटाइल एक्टर सत्यदेव स्टारर इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर ने तब से ही दर्शकों को उत्सुक कर दिया है, जब से इसके टीज़र ने अपनी रहस्यमयी दुनिया की एक झलक दिखाई थी। अब इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, महेश बाबू ने फिल्म का मच-अवेडेट ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है।