सुलक्षणा की  ‘ओह माय डॉग’ 

मनोरंजन

असमिया सिनेमा में अपनी सशक्त पहचान बनाने के बाद राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता सुलक्षणा बरुआ अब चर्चित फिल्मकार अमित राय की आगामी हिंदी फीचर फिल्म ‘ओह माय डॉग’ के साथ बॉलीवुड में पदार्पण करने जा रही हैं। यह फिल्म 7 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘ओएमजी 2’ के निर्देशक अमित राय की यह नई फिल्म एक छोटे बच्चे और एक आवारा कुत्ते के बीच बने भावनात्मक रिश्ते की मार्मिक कहानी है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, माही राय और सुलक्षणा बरुआ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म इंसान और पशु के बीच करुणा, दोस्ती और भावनात्मक जुड़ाव की उपचारात्मक शक्ति को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है।