एमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर ने आगामी ओरिजिनल सीरीज़ अमर विश्वास का ट्रेलर जारी किया। यह एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा है, जो सत्ता, अपराध और न्याय के जटिल टकराव को गहराई से उजागर करता है। राजीव खंडेलवाल इस सीरीज़ में शीर्षक भूमिका में नज़र आएंगे, उनके साथ रवि बहल, आमिर अली और बरखा बिष्ट भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह सीरीज़ एक हाई-स्टेक्स कोर्टरूम लड़ाई की कहानी है जहाँ सच मिलना मुश्किल है और न्याय की कीमत बहुत ज्यादा है।ट्रेलर की शुरुआत एक प्रभावशाली फिल्म निर्माता जेस्सू मोमिन की बेरहमी से हुई हत्या से होती है, जिसे मीडिया जल्द ही ‘सीधा-सादा मामला’ केस करार कर देती है। शक की सुई तुरंत बहार चक्रवर्ती पर टिक जाती है, एक युवा महिला जिसे जनता की अदालत पहले ही दोषी ठहरा चुकी होती है। इस मामले में अमर विश्वास नाम का एक अलग सोच वाला और बहुत तेज़ वकील आता है, जो यह भली-भांति जानते हैं कि सिर्फ तथ्य ही हमेशा पूरी सच्चाई सामने नहीं लाते। जब अमर बहार का केस अपने हाथ में लेते हैं, तो उनके सामने शोषण, साज़िश और वर्षों से दबे हुए रहस्यों की परतें खुलने लगती हैं।

