भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय गुलशेर अहमद के जन्म दिवस के अवसर पर सोमवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय गुलशेर अहमद को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। तथा उनके संसदीय जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा विधानसभा की गरिमा को सुदृढ़ करने में उनके योगदान का स्मरण किया।
इस अवसर पर स्वर्गीय विधानसभा अध्यक्ष की दो सुपुत्रियां रोशन आलम, शबनम खान एवं अन्य परिवारजन,विधायक भगवानदास सबनानी, विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन एवं विधानसभा के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

