:: फ्लाईओवर, आवास विहार और आईटी पार्क योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा ::
इंदौर । संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने मंगलवार को इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में तकनीकी, नियोजन और संपदा विभाग की प्रचलित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में आईडीए के सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े, नगर नियोजक, अधीक्षण यंत्री और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संभागायुक्त ने आईडीए की निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली।
समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज, आवास विहार योजना, आईटी पार्क सहित शहर के विकास से जुड़े प्रमुख प्रकल्पों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति और कार्य प्रगति से अवगत कराया।
संभागायुक्त ने विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

