‘चल ना रील बनाते हैं’ 

मनोरंजन

शो ‘ये फितूर तेरा’, अपने साथ लेकर आया है एक नया और जोशीला गाना ‘फील बनाते हैं’। इस गाने का आकर्षक हुक ‘चल ना रील बनाते हैं, फील बनाते हैं’ पहले ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। मज़ेदार, फ्रेश और पूरी तरह Gen Z वाइब्स से भरपूर यह लाइन आज की रोज़मर्रा की बातचीत का हिस्सा लगती है, जो इसे और भी यादगार बनाती है।राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार अमित त्रिवेदी ने हाल ही में इस हुक लाइन के पीछे की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि इसका विचार एक ऐसे मज़ेदार और रिलेटेबल गाने से आया, जिससे आज की पीढ़ी आसानी से जुड़ सके।