‘इंडिया के टॉप 1%’ 

मनोरंजन

मुंबई, सितम्बर, 2026: अनिल कपूर अपने नए गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। पहले एपिसोड के सेट से सामने आईं तस्वीरों में मेगास्टार पूरे जोश और अपने खास ‘झकास’ अंदाज में नजर आ रहे हैं। ‘इंडिया के टॉप 1%’ एक अनोखा गेम शो है, जिसमें किताबी ज्ञान के बजाय प्रतियोगियों के कॉमन सेंस, तर्क और बारीकियों को पहचानने की क्षमता की परीक्षा होगी। शो में 100 प्रतियोगी 13 चुनौतीपूर्ण सवालों का सामना करेंगे।