डॉ. देव की बॉक्सर वाली यादें

मनोरंजन

शो यादें में  डॉ. देव (इक़बाल खान) और उनकी टीम स्क्रीन पर इन मेडिकल पहेलियों को सुलझाते हैं, वहीं लेटेस्ट ट्रैक उन्हें एक अप्रत्याशित चुनौती देता है, जो उन्हें अस्पताल से बाहर निकालकर बॉक्सिंग रिंग में ले जाती है और उनके स्कूल के दिनों की बॉक्सर वाली यादों को फिर से ताज़ा कर देती है।। खेल में हैवीवेट कैटेगरी में ट्रेनिंग लेने के बाद, एक अभिनेता के तौर पर रिंग में लौटना उनके लिए बिल्कुल अलग तरह की चुनौतियाँ लेकर आया। चूँकि, डॉ. देव को एक प्रशिक्षित बॉक्सर जैसा नहीं दिखना था, इसलिए इक़बाल को अपनी नैचुरल इंस्टिंक्ट्स और मूवमेंट्स को जानबूझकर रोकना पड़ा। पॉलिश्ड पंच और फुटवर्क दिखाने के बजाय, उन्हें हर मूव को अनजाना बनाना पड़ा और यही उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता साबित करता है।