ओंकारेश्वर से कांवड़ लेकर आए लॉ स्टूडेंट आयुष ने इंदौर के नीलकंठ मंदिर में किया शिव अभिषेक

मध्य प्रदेश

शिवपुरी के आयुष शर्मा ने दिखाई भक्ति, नर्मदा जल से किया बाबा का जलाभिषेक
शिवपुरी । शिवपुरी भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मीडिया प्रभारी निर्मल शर्मा उर्फ पप्पी के पुत्र और लॉ स्टूडेंट आयुष शर्मा ने शिव भक्ति की अनूठी मिसाल पेश की है। आयुष ने पहली बार ओंकारेश्वर खंडवा से कांवड़ यात्रा के माध्यम से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर पैदल यात्रा की और इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में स्थित नीलकंठ शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।
आयुष शर्मा ने बताया कि यह उनकी पहली कांवड़ यात्रा थी। उन्होंने ओंकारेश्वर से नर्मदा नदी का जल कलश में लेकर पैदल चलकर इंदौर तक की यात्रा पूरी की। यात्रा के दौरान उन्होंने भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव से मार्ग तय किया। इंदौर पहुंचकर उन्होंने नीलकंठ शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नर्मदा जल से शिवलिंग का अभिषेक किया।
आयुष मूल रूप से शिवपुरी के निवासी हैं। उन्होंने इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में वे उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय से एलएलएम कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था को भी जीवंत रखा है।
कांवड़ यात्रा कर लौटे आयुष ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से ही यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ना चाहिए। उनकी इस भक्ति भावना की शिवपुरी और इंदौर दोनों जगह सराहना हो रही है।परिवारजनों ने भी आयुष की इस पहल की प्रशंसा की है।