विद्या भारती की अखिल भारतीय की बैठक प्रारंभ
जबलपुर । विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को जबलपुर में प्रारंभ हो गई। संगठन के 75 वर्षों के इतिहास में यह पहला अवसर है जब अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक जबलपुर की धरती पर आयोजित की जा रही है।
नरसिंह मंदिर के पीछे स्थित सरस्वती शिक्षा परिषद भवन में आयोजित यह बैठक 13 सितंबर तक चलेगी, जिसमें देशभर से लगभग 200 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए हैं।
उद्घाटन सत्र में जगतगुरु स्वामी नरसिंह देवाचार्य महाराज, निवृत्तमान हाईकोर्ट जज दिनेश कुमार पालीवाल तथा सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही अखिल भारतीय संगठन मंत्री गोविंद महंत और अखिल भारतीय महामंत्री देशराज शर्मा भी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
मंथन का दौर शुरू……..
उद्घाटन सत्र के पश्चात बैठक में विषयगत मंथन प्रारंभ हो चुका है, जिसमें देशभर से आए प्रतिनिधि शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं और संगठन की भावी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करेंगे।

