इन्दौर | मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता और लोकतंत्र के मुद्दे को लेकर किये जा रहे देशव्यापी प्रदर्शन आंदोलन के बीच आज इन्दौर में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ा गणपति चौराहे से टोरी कॉर्नर तक पैदल मार्च निकाला। और मार्च के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है। इसी मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इंदौर में भी कांग्रेस ने इसी कड़ी में प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

