जेनिफर विंगेट ने दो दशकों से अधिक समय स्क्रीन पर महिलाओं के अलग-अलग रूपों को जीने में बिताया है। अब वह एकत्रा ज्वेल्स के साथ सह-निर्माता के रूप में एक नए क्रिएटिव क्षेत्र में कदम रख रही हैं। उन्होंने NOT JUST ONE नामक अपनी नई सॉलिटेयर ज्वेलरी कलेक्शन लॉन्च की है। जेनिफर विंगेट ने कहा, “मैंने हमेशा कोशिश की है कि एक ही दायरे में सीमित न रहूँ… न एक अभिनेत्री के तौर पर और न ही एक इंसान के तौर पर। मुझे नहीं लगता कि हममें से कोई भी सिर्फ एक चीज़ है। हम लगातार बदलते हैं, आगे बढ़ते हैं और अपने व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं को खोजते रहते हैं, और यही NOT JUST ONE की प्रेरणा बनी।”

