मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का डुमना एयरपोर्ट पर आत्‍मीय स्‍वागत

मध्य प्रदेश

जबलपुर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का इंदौर से वायुयान द्वारा सुबह 11.07 बजे डुमना एयरपोर्ट आगमन हुआ। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्‍मीय स्‍वागत किया। एयरपोर्ट पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्‍यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मिक, सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष राजकुमार पटेल, जेडीए अध्‍यक्ष संदीप जैन एवं उपाध्‍यक्ष प्रशांत केसरवानी, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, निशक्तजन मोर्चा के प्रदेश संयोजक संदीप रजक, अभय सिंह ठाकुर, रंजीत पटेल, सोनू बचवानी, प्रणीत वर्मा, पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले, पूर्व नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर, सहित अन्‍य पदाधिकारियों ने मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का स्‍वागत किया।