सेवा संकल्प अभियान“ अंतर्गत चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

धार । भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्षो के उपलक्ष्य में दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत म.प्र. शासन, संस्कृति संचालनालय, भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय ललित कला महाविद्यालय धार में चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अतुल कालभंवर जनभागिदारी, अध्यक्ष शासकीय ललित कला महाविद्यालय, धार द्वारा शॅाल श्रीफल, डायरी एवं पुष्प से स्वागत व सम्मान प्राचार्य द्वारा किया गया। ।
कार्यक्रम के अंतर्गत इंदौर के प्रख्यात चित्रकार श्री राहुल सोलंकी जी का मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय प्राचार्य महोदय द्वारा शॅाल श्रीफल, डायरी , पुष्प एवं वाद्यदेवी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व सम्मान किया गया। तत्पश्चात् महाविद्यालय के प्राचार्य का स्वागत व सम्मान महाविद्यालय शिक्षक श्री दुर्गेश बिरथरे, एवं श्री भूपेन्द्र सिंह चैहान, ग्रंथपाल द्वारा किया गया। एवं श्री प्रेम सिंह सिकरवार, शिक्षक द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
प्रख्यात चित्रकार श्री राहुल जी सोलंकी इंदौर द्वारा महाविद्यालय में विद्यार्थियों को चित्रकला कार्यशाला में डेमोस्ट्रेशन, कला-संवाद एवं चित्रकला प्रशिक्षण प्रदान किया गया, कला की बारिकियों के बारे में बताया गया एवं भारतीय संस्कृति का भी चित्रण में महत्व बताया गया ।
उक्त कार्यशाला में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ द्वारा सहभागिता ली गई, साथ ही शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. विद्यालय धार, शासकीय भोज कन्या उ.मा.वि. धार, शासकीय सांदिपनी विद्यालय धार, देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल धार के पाॅच-पाॅच विद्यार्थी कार्यशाला में उपस्थित रहें, साथ ही समस्त छात्र-छात्राओं को कला सामग्री, कैनवास,कलर,आदि प्रदाय की गई।