शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (टीएमकेओसी) के निर्माता, ने शो की 18 दिवसीय लाइव क्विज़ को सफलतापूर्वक संपन्न किया है, जिसे शो की 18वीं वर्षगाँठ के उत्सव का हिस्सा बनाकर आयोजित किया गया था। इस क्विज़ में देशभर से लाखों दर्शकों ने भाग लिया, जिससे प्रशंसक अपने पसंदीदा शो ‘टीएमकेओसी’, उसके किरदारों और गोकुलधाम सोसाइटी की दुनिया का उत्सव मनाने के लिए एकजुट हुए।
निकीता जीवन पंवार और उनका परिवार गोकुलधाम सोसाइटी के प्रतिष्ठित सेट पर जाने का विशेष अवसर पाएगा, जहाँ वे तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग को नज़दीक से देख सकेंगे और शो की 18 साल की उपलब्धि को कलाकारों के साथ मिलकर मना सकेंगे।

