नए सफर की शुरुआत कर रही हैं श्वेता 

मनोरंजन

श्वेता त्रिपाठी के लिए 2026 सिर्फ ज़्यादा काम करने का साल नहीं है, बल्कि ऐसे काम करने का है जो उनके दिल के करीब हों और मायने रखते हों। जहां दर्शक मिर्ज़ापुर: द मूवी का इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं श्वेता एक नए सफर की शुरुआत कर रही हैं, एक ऐसा सपना जिसे वह लंबे समय से जीना चाहती थीं, अपनी कहानियां खुद बनाना।एक्टिंग के साथ-साथ अब वह अपने प्रोडक्शन हाउस पर भी ध्यान दे रही हैं और अपनी पहली फिल्म बतौर प्रोड्यूसर ‘मुझे जान ना कहो मेरी जान’ पर काम कर रही हैं। यह एक खूबसूरत और संवेदनशील समलैंगिक प्रेम कहानी है, जिससे वह खुद को बहुत जुड़ा हुआ महसूस करती हैं।साथ ही, थिएटर आज भी उनका सबसे मज़बूत सहारा है। वह न सिर्फ परफॉर्म कर रही हैं, बल्कि अपने प्ले ‘कॉक’ को उसके आखिरी शो के लिए वापस मंच पर ला रही हैं। वह उसी जुनून और जिज्ञासा के साथ थिएटर में लौट रही हैं, जिसने उन्हें पहली बार एक्टिंग की दुनिया से जोड़ा था।