आगामी सुपरनैचुरल फैंटेसी गाथा ‘अप्सरा’ का पहला किरदार लुक जारी किया है। समीक्षा जायसवाल और पारस कलनावत की मुख्य भूमिकाओं वाला यह शो 21 अक्टूबर से रात 10:30 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर शुरू होगा। मुक्ता धोंड द्वारा निर्मित इस शो में अनुष्का मर्चेंडे, अदा खान, अविका गौर, मोना वासु और पूर्वा गोखले भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आएँगी।समुद्र मंथन से अप्सराओं और अमृत की उत्पत्ति की पौराणिक कथा से प्रेरित यह शो एक नई कल्पना प्रस्तुत करता है। कहानी में अमृत आज भी मौजूद है और उसकी रक्षा की ज़िम्मेदारी अप्सराओं के पास है। अब बुरी ताकतों की नज़र अमृत कलश पर है, जिसे गलत हाथों में जाने से बचाने के लिए उसकी रक्षकों को संघर्ष करना होगा

