वैदेही के संघर्ष ने छुआ आरती का दिल

मनोरंजन

‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ में वैदेही का किरदार निभा रहीं आरती कहती हैं, “थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान में वैदेही का किरदार निभाने के बाद मुझे एहसास हुआ कि जब किसी इंसान ने मन में अपने सपने को पूरा करने की ठान ली हो, तो वह किसी भी मुश्किल का सामना कर सकता है। शो में वैदेही को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए सिर्फ दो दिनों में 25 हजार रुपए जुटाने हैं। इसके लिए वह कई तरह के काम करने के साथ-साथ ऑटो भी चलाती है, क्योंकि वह जानती है कि उसके भविष्य के लिए पढ़ाई कितनी जरूरी है। मेरे लिए वैदेही का यह सफर सिर्फ पैसे जुटाने की कहानी नहीं है, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने की उसकी कोशिश है। कई बार जिंदगी हमें ऐसी परिस्थितियों में डाल देती है, जहाँ हमें अपनी सुविधा से बाहर निकलकर ऐसे काम करने पड़ते हैं, जिनके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं होता।