फैमिली शो ‘लक्ष्मी निवास’ अपनी दिलचस्प कहानी और अलग-अलग परतों वाले किरदारों के साथ दर्शकों को लगातार जोड़े हुए है। कहानी में राज बुंदेला का किरदार भी दर्शकों का खास ध्यान खींच रहा है, जिसे एक्टर प्रियोम देव गुज्जर निभा रहे हैं। स्क्रीन पर राज, भूमिका के लिए एक आकर्षक और लगभग परफेक्ट पार्टनर के रूप में सामने आता है, जिसका किरदार एक्ट्रेस रिया मुंजाल निभा रही हैं।हाल ही में शूट किया गया कॉकरोच वाला सीन वही था जो प्रियोम ने अपने ऑडिशन के दौरान भी किया था। इस बारे में बात करते हुए ‘लक्ष्मी निवास’ में राज का किरदार निभा रहे प्रियोम देव गुज्जर कहते हैं, “दिलचस्प बात ये है कि जो सीन मैंने हाल ही में शो के लिए शूट किया, वही सीन मैंने ‘लक्ष्मी निवास’ के लिए अपने ऑडिशन में भी किया था। जब मैंने इसे पहली बार पढ़ा, तब मुझे लगा कि ये काफी रुखा और अलग तरह का सीन है। इस सीन में राज, भूमिका पर एक कॉकरोच देखता है और बहुत ही गुस्से से प्रतिक्रिया देता है। वो उसे मार देता है और यहां तक कि उसे खा भी लेता है, सिर्फ ये दिखाने के लिए कि जब तक वो उसके साथ है तब तक उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

