(इंदौर) इंदौर के कलाकार नारीशक्ति पर वृंदावन में नाट्य मंचन करेंगीं (०५पीआर०५एएन)

इंदौर

दौर, ५ दिसंबर (ईएमएस)। वृंदावन में यूपी सरकार और आगरा विश्वविद्यालय नारी शक्ति वुंâभ का आयोजन करने जा रहा है। देशभर की ४ हजार से अधिक महिलाएं इसमें भाग लेंगी जिसमें इंदौर की उपस्थिति रहेगी। पूर्व पार्षद अर्चना चितले के नेतृत्व में करीब ५० महिलाएं आदिशक्ति नारी शक्ति पर नाट्य मंचन करेंगी।
लोकमाता अहिल्या के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन करने के बाद चर्चा में आई पार्षद अर्चना चितले अपनी टीम के साथ अब वृंदावन में ८-९ दिसंबर एक नाटक का मंचन करने जा रही है। ये आयोजन यूपी सरकार व आगरा विश्वविद्यालय का संयुक्त आयोजन है। दो दिनी वुंâभ में देशभर से ४ हजार से अधिक प्रबुद्ध महिलाएं भाग लेंगी। उसमें महिलाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा, संगोष्ठी व विचार मंथन होगा।
(उमेश/अर्चना पारखी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *