शो ‘घरवाली पेडवाली’ के लॉन्च से पहले मुंबई की सड़कों पर ऐसा नज़ारा लेकर आया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। शो के प्रमोशन के लिए चैनल ने पहली बार शहर की सड़कों पर एक भव्य और अनोखी बारात निकाली, जिसने मुंबई को रंग, संगीत और मस्ती से भर दिया।शो के मुख्य किरदार जीतू पांडे (पारस अरोड़ा) अपनी दो दुल्हनों -सावी (सीरत कपूर) और लतिका (प्रियंवदा कांत) के साथ एक सजी-धजी रंगीन बस में सवार होकर शहर के कई मशहूर इलाकों से गुज़रे। यह अनोखी बारात अंधेरी, जुहू, बांद्रा और वर्ली से होती हुई अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’, शाहरुख खान के ‘मन्नत’, सलमान खान के ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ और ईशा अंबानी के ‘गुलिता’ जैसे चर्चित ठिकानों के पास से गुज़री। रास्ते में लिंकिंग रोड, खूबसूरत बांद्रा-वर्ली सी लिंक और हाजी अली पर भी लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

