जाकिर खान, पंकज  और विकास देंगे जिंदगी की सीख

मनोरंजन

नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 5 में जाकिर खान, पंकज त्रिपाठी और विकास दिव्यकीर्ति नजर आएंगे। इस दौरान वे अपनी सफलता की कहानियां, पुरानी यादें और कई मजेदार किस्से साझा करेंगे। दर्शकों को इन तीनों के जीवन के सफर, उनके अनुभवों और एक-दूसरे से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों को जानने का मौका मिलेगा, जिन्होंने उनके व्यक्तित्व और जीवन को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है। इस एपिसोड के एक खास पल में पंकज त्रिपाठी अपनी पुरानी यादें ताजा करते नजर आएंगे। वह बताएंगे कि एक क्लासरूम में उनकी विकास दिव्यकीर्ति से पहली मुलाकात कैसे हुई थी। इस बीच, जाकिर खान अपने खास मजाकिया अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। जब उनकी शादी न होने की बात छिड़ेगी, तो वह अपने मजेदार जवाब से सभी को हंसने पर मजबूर कर देंगे। वहीं, विकास दिव्यकीर्ति भी कॉमेडी की दुनिया पर अपने विचार साझा करेंगे। जाकिर खान, पंकज त्रिपाठी और विकास दिव्यकीर्ति एक साथ कपिल के सोफे पर नजर आएंगे। वहीं, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपने मजेदार अंदाज से शो में हंसी का माहौल बनाएंगे।