अभिनेत्री रसिका दुगल के लिए इस बार की दिवाली थोड़ी अलग होने वाली है। जहां त्योहारों का मौसम परिवार के साथ खुशियां मनाने, घर को रोशनी से सजाने और पुरानी परंपराओं को निभाने का मौका होता है, वहीं इस साल अभिनेत्री दिवाली अपने घर से दूर स्कॉटलैंड में मनाएंगी। वह वहां अपनी अगली अनाम सीरीज़ की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं।मिर्ज़ापुर: द मूवी की बड़ी सफलता और बीना त्रिपाठी के दमदार किरदार के लिए मिल रहे दर्शकों के भरपूर प्यार के बाद रसिका अब अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गई हैं। हालांकि, इस दौरान उन्हें मुंबई में अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने का मौका नहीं मिलेगा। अपने काम के प्रति समर्पण के लिए जानी जाने वाली रसिका इस बार स्कॉटलैंड में काम करते हुए ही दिवाली के जश्न को खास बनाने की कोशिश करेंगी।

