आफ्टर डार्क का पहला ट्रैक रिलीज

मनोरंजन

स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क के ट्रेलर ने दर्शकों को इसकी डार्क और रहस्यमयी दुनिया की एक झलक दी थी, अब मेकर्स ने नया ट्रैक ‘जो भी होना है हो जाएगा’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में चार दीवारी के साथ शनाया कपूर, अभिनव सिंह, दिविक शर्मा, मान्या ग्रोवर, दीया दमानी, आदि मलिक, शीबा चड्ढा और विवेक गोम्बर नजर आ रहे हैं। यह सीरीज 13 नवंबर 2026 को जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर होने वाली है।चार दीवारी और समद खान द्वारा गाया, लिखा और कंपोज किया गया यह गाना चार के सिग्नेचर एक्सपेरिमेंटल साउंड को सेंट टेरेसा की दुनिया में लेकर आता है, जहां हर कोने में राज, दुश्मनी और खतरा छिपा है। ट्रेलर ने रहस्य की झलक दी थी, लेकिन यह गाना दिखाता है कि चीजें कितनी अजीब हो सकती हैं।