इंदौर बनेगा वैराग्य बरात का साक्षी, त्रय भावी मुनिराजों की भव्य बिनौली यात्रा आज

इंदौर

इन्दौर श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य भगवंत श्री 108 विशुद्धसागर जी यतिराज ससंघ के सान्निध्य में, श्रंमण मुनि श्रुतसंवेगी महाश्रमण श्री 108 आदित्यसागर जी मुनिराज द्वारा आगामी 16 दिसंबर 2026 को जयपुर में आयोजित भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह में बाल ब्रह्मचारी अतिशय भैया, बाल ब्रह्मचारी विशाल भैया एवं बाल ब्रह्मचारी रोहित भैया जैनेश्वरी दीक्षा लेंगे। दीक्षा समारोह के पूर्व इंदौर में तीनों बाल ब्रह्मचारी दीक्षार्थी भाइयों का महामंगल उत्सव होगा जिसमें भावी त्रय मुनिराजों की भव्य बिनौली यात्रा निकाली जाएगी। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि भावी मुनिराजों की यह बिनौली यात्रा आज शनिवार, 14 नवंबर को सांय सात बजे से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, अंजनी नगर, इंदौर से प्रारंभ होकर क्षेत्रीय कॉलोनियों का भ्रमण करेगी। देवेन्द्र सोगानी, ऋषभ पाटनी, राजेश काला ने जानकारी देते हुए कहा कि यात्रा पश्चात संत सदन में तीनों दीक्षार्थी अपने वैराग्य भाव व्यक्त करेंगे।