रोमीत राज इन दिनों शो ‘अनुपमा’ में रणविजय के किरदार में नजर आ रहे हैं। शो में उनकी एंट्री को कलाकारों और पूरी टीम की ओर से गर्मजोशी से स्वागत मिला है। अभिनेता अपने किरदार की अलग-अलग परतों को तलाशने का आनंद ले रहे हैं और उनका कहना है कि ‘अनुपमा परिवार’ की गर्मजोशी और आपसी अपनापन उनके लिए इस नए सफर को खास बना रहा है।रोमीत राज कहते हैं, “अनुपमा परिवार बेहद मजेदार है। सेट पर खूब मस्ती, हंसी और सकारात्मक ऊर्जा रहती है।

