हॉरर फिल्म में लीड रोल निभाएंगे वरुण धवन

मनोरंजन

यश राज फिल्म्स ने अपनी पहली हॉरर फिल्म की दुनियाभर में थिएट्रिकल रिलीज़ के लिए 31 मार्च 2028 की तारीख तय की है। इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और इसका निर्देशन अभय पन्नू करेंगे।फिलहाल बिना शीर्षक वाली यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए एक नए और रोमांचक हॉरर अनुभव के साथ वाईआरएफ के सिग्नेचर स्केल, शानदार क्राफ्ट और सिनेमाई महत्वाकांक्षा को पेश करेगी। इस प्रोजेक्ट के साथ यश राज फिल्म्स आधिकारिक तौर पर थिएट्रिकल हॉरर की दुनिया में कदम रख रहा है। इससे  वाईआरएफ की फिल्मोग्राफी में एक नया आयाम जुड़ेगा, जिसमें अब तक रोमांस, एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और थ्रिलर जैसी विभिन्न शैलियों की फिल्में शामिल रही हैं। 

‘रॉकेट बॉयज़’ के लिए मशहूर और सराहे गए कहानीकार अभय पन्नू इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।