पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण

इंदौर

इन्दौर | शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आज सुबह नवलखा स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर एक कार्यक्रम आयोजित कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कृपाशंकर शुक्ला, अरविंद बागड़ी, शैलू सेन, संजय बाकलीवाल, शैलेश गर्ग सहित कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष और मंडलम अध्यक्ष मौजूद रहे। शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे शहर से बाहर होने के कारण शामिल नहीं हो पाए। स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर इस बार नगर निगम की ओर से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए कोई नहीं आया, जबकि नियमानुसार महापुरुषों की जयंती पर निगम द्वारा भी माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है।