इन्दौर | नंबर वन शहर के रूप में प्रसिद्ध हो चुके शहर में एक बार फिर एक नासमझ युवती ने अपनी अपरिपक्व सोच का परिचय देते इंदौर शहर की साख और गरिमा को धूमिल करने का प्रयास किया है। इस नासमझ युवती ने अपनी अपरिपक्व सोच का परिचय एक विडियो बनाकर दिया है। उसमें यह युवती ट्रैफिक नियमों का सरासर उल्लंघन करते चौराहे पर बनी जेब्रा क्रॉसिंग लाइन पर वाहनों के आगे लेट रही है। विडियो विजयनगर थाना क्षेत्र में विजयनगर चौराहे का बताया जा रहा है जो कि अब सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। ज्ञात हो कि इसके पहले भी इसी थाना क्षेत्र में एक नासमझ लड़की ने इस ही तरह की हरकत करते रसोमा चौराहे पर नाचते हुए विडियो बनाया था हालांकि बाद में उसने अपने इस कृत्य पर माफी भी मांगी थी। अब यह एक और ऐसा ही मामला सामने आया है जिसके बारे में बताया जा रहा है इस युवती का नाम प्रकृति गोर बताया जा रहा। और यह इंदौर के विजयनगर चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के रूकने के दौरान वाहनों के आगे आकर लेटकर फोटो विडियो बनवा रही है। मामले में क्राइम ब्रांच एडीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि यह ट्रैफिक नियमो का उल्लघंन है। इस तरह का वीडियो बनाना गलत है। मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कार्रवाई की जा रही है।

