पंकज त्रिपाठी को ‘आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन’ सम्मान

मनोरंजन

भारतीय सिनेमा के सबसे बहुमुखी और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक पंकज त्रिपाठी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में प्रतिष्ठित ‘आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन’ सम्मान से नवाज़ा जाएगा। यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान और एक बेहतरीन कलाकार के रूप में उनके प्रेरणादायक सफर को समर्पित है। यह सम्मान पंकज त्रिपाठी के शानदार करियर का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीता है। आम इंसान के किरदारों को असाधारण सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारने की उनकी कला ने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित कलाकारों में शामिल कर दिया है।