मंदाकिनी के लिए घोषित किया 10 लाख रुपए का इनाम

FEATURED

गायन के लिए भारत के सबसे प्रतिष्ठित मंच ने देश के अगले सिंगिंग सेंसेशन की खोज का अपना सफर शुरू कर दिया है। जी हां, ‘सा रे गा मा पा‘ के टॉप 15 प्रतिभागी अब अपना हुनर साबित करने की तैयारी में जुट गए हैं। इस वीकेंड दर्शकों को तीनों टीमों के टैलेंटेड कंटेस्टेंट की जबर्दस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। मेंटर्स – ऋचा शर्मा, वाजिद खान और शेखर रावजियानी इन तीन टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं। इसी के साथ, इस सीजन का पहला एलिमिनेशन भी होगा। अपनी नेत्रहीनता के बावजूद मंदाकिनी ने कभी हार ना मानने वाले अपने जज्बे के साथ अपार ऊंचाइयों को छुआ है। उनके इसी जज्बे को सलाम करते हुए मणिपुर के माननीय मुख्यमंत्री ने उनकी बेहतरीन गायन क्षमता और मणिपुर का गौरव बढ़ाने के लिए उन्हें 10 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *