आर्म्स ऐक्ट मामले में मंजू वर्मा ने किया आत्मसमर्पण

FEATURED मध्य प्रदेश

बेगूसराय 20 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी में निजी मकान से कारतूस बरामद होने के मामले में फरार चल रहीं बिहार की पूर्व मंत्री एवं जनता दल यूनाईटेड (जदयू) की निलंबित विधायक मंजू वर्मा ने कुर्की-जब्ती के बाद आज बेगूसराय जिले की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
पूर्व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती वर्मा ने यहां मंझौल अनुमंडल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पहचान छुपाने के लिए वह बुर्का पहनकर न्यायालय में उपस्थित हुईं। इससे पूर्व आर्म्स ऐक्ट मामले में ही उनके पति चंद्रशेखर वर्मा ने भी आत्मसमर्पण किया था।
इस मामले में श्रीमती वर्मा लंबे समय से फरार चल रही थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही थी। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उनके बेगूसराय जिले में चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के अर्जुन टोला स्थित निजी मकान की कुर्की-जब्ती की गई। अंतत: उन्हाेंने आज आत्मसमर्पण कर दिया।
सं सूरज
जारी (वार्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *