कांग्रेस को डूबोने के लिए उसके नेता ही काफी : आदित्यनाथ

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

रायसेन, 21 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को डूबने वाली नैया (नाव) बताया और कहा कि यदि पार्टी में कमलनाथ जैसे नेता और हो जाए, तो इसे डूबोने के लिए और किसी की जरुरत नहीं है।

श्री योगी आज यहां उदयपुरा में भाजपा प्रत्याशी रामकिशन पटेल के पक्ष में चुनावी सभा को संबाेधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है। कांग्रेस के जमाने में भ्रष्टाचार इस कदर था कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को यहां तक कहना पड़ा कि सरकारी योजनाओं के लिए दिल्ली से जारी एक रुपए का 15 पैसे ही गरीबों तक पहुंच पाता है।
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश पर विपत्ति आती है तो श्री गांधी नानी के पास इटली चले जाते हैं। उन्होंने जनता से वर्ष 2003 की तरह प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *