आयसन ने 8 इंच का ट्राली स्पीकर लॉन्‍च किया

FEATURED

आयसन ने अगला सुपर कॉन्पेक्ट ट्रॉली स्पीकर ‘A01UKB610’ लॉन्च किया है। 8 इंच के इस बेहतरीन स्पीकर की साउंड परफॉर्मेंस के लिहाज से शानदार और लाजवाब इंजीनियरिंग की गई है। इसके ऑडियो को सुनकर आप बिल्कुल झूम जाएंगे। यह शिष्टता के साथ बेहतरीन ध्वनि को नए अंदाज में आपके सामने पेश करता है।

 बेहद चमकीले डिजाइन का यह स्पीकर म्यूजिक की धुन से आपके कमरे को पूरी तरह गुंजायमान कर देता है। इस स्पीकर में एलईडी लाइट्स भी जुड़ी है, जो आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाती है। यह ट्रॉली स्पीकर कहीं भी ले जाने के लिए कैस्टर व्हील्स और खींचने वाले हैंडल से लैस है। जहां भी आप जाएं, इस स्पीकर को स्लाइड और ग्लाइड कर आप अपने साथ ले जा सकते हैं। 300 वॉट की आरएसएस पावर (3000 पीएमपीओ) से लैस इस स्पीकर को संगीत के दीवानों के लिए डिजाइन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *