भाजपा करती है विकास: शिवरराज

FEATURED ताज़ा खबर

बैतूल, 25 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बैतूल जिले के आमला विधानसभा क्षेत्र के रतेड़ा कला गांव में कहा कि कांग्रेस विनाश में विश्वास करती है जबकि भाजपा सिर्फ विकास करती है।

श्री चौहान ने रतेड़ा कला गांव में आमला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी डॉ योगेश पण्डागरे के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस विनाश करती है, विकास नहीं करती है। कांग्रेस को गुस्सा इसलिये आता है कि भाजपा ने पीने के पानी का इंतजाम किया, खेत के लिये पानी दिया और किसानों को बोनस दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गुस्सा चाय बेचने वाले के बेटे के प्रधानमंत्री बनने से और किसान के बेटे के मुख्यमंत्री से भी आता है। यहां उन्होंने कमलनाथ पर भी तंज कसते हुये कहा कि ये तो परदेशी ठहरे क्या विकास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *