भाजपा सरकार में चंबल हुआ भयमुक्त: विष्णुदत्त

FEATURED मध्य प्रदेश

मुरैना, 25 नवंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश महासचिव विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस शासन में चंबल क्षेत्र में भययुक्त वातावरण था, जिसे शिवराज सरकार ने भयमुक्त बनाया है।
श्री शर्मा ने आज यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा शासित मध्यप्रदेश में अब लोग रात के समय में भी बेधड़क घूमते है जबकि पहले दिन में भी लोग घरों से निकलने में अपने को असुरक्षित महसूस करते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में डकैतों को सरंक्षण दिया जाता था, जिससे इस समस्या ने समूचे चंबल क्षेत्र में अपनी जड़ें मजबूत बनाली थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने चंबल में डकैती समस्या को सिरे समाप्त कर दिया है। अब पीड़ितों को न्याय मिलने लगा है। लोग चंबल में दस्यु बनना अभिशाप समझने लगे है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले पन्द्रह सालों में सिंचाई, बिजली और सड़कों का जाल प्रदेश में फैला दिया, इससे यहां का किसान कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो गया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश को विकसित से विकासशील प्रदेश की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि प्रदेश को समृद्ध राज्य बनाने के लिये इस बार फिर से भाजपा की सरकार बनाये।
सं विश्वकर्मा
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *