संजय स्पंदन “द्वारा मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया

Uncategorized इंदौर

इंदौर   ललित शर्मा ।  तहसील के सुदूर ग्राम पेडमी में “संजय स्पंदन “द्वारा मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया ।कार्यक्रम संयोजक एवं प्राचार्य लिली डावर ने बताया कि , बच्चों ने देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगे की थीम पर पतंग उड़ाई ।बच्चों के लिए गिल्ली डंडा और सितोलिया की प्रतियोगिता रखी गई ,विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी सितोलिया, गिल्ली डंडा और पतंगबाजी का आनंद लिया सभी का तिल गुड़ से मुंह मीठा किया गया और आपसी रिश्तो की मिठास बनाए रखने की कामना की गई इस अवसर पर ग्राम उपसरपंच श्री रमण बैरागी, पूर्व सरपंच महेश दांगी ,बालकृष्ण पचौरा ,रवि कांत पटेल, रेणुका परमार ,प्रीति वक्ते ,कमल यादव, श्याम शुक्ला ,घनश्याम वैष्णव सहित अनेक साथी उपस्थित थे। सभी के प्रति सद्भाव और मिठास के संकल्प के साथ समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *