मनीष पॉल की ’जेनी बेबी’ कौन है?

FEATURED

 इंडियन आइडल के सेट पर हाल ही में जीनत अमान शो में मौजूद थी, । जीनत ने अपनी अद्भुत प्रतिभा के साथ शो को संभाले रखने के लिए मनीष की प्रशंसा की और यहां तक कि यह भी बताया कि अनुभवी अभिनेत्री के युग में मनीष एक हीरो के रूप में कैसे होते, जीनत ने बताया कि मनीष निश्चित रूप से उनके अपोसिट काम करते! मनीष जीनत द्वारा अपने लिए दिखाए गए इस प्यार से काफी अभिभूत महसूस कर रहे थे। दोनों ने ब्लॉकबस्टर गीत ’खइके पान बनारस वाला’ की धुन पर डांस भी किया, जहां मनीष ने मिस्टर बच्चन के जूते पहन ओरिजिनल रोमा के साथ परफॉर्म किया। इस दौरान मनीष ने केवल उन्हें ’जेनी बेबी’ पुकारा और जीनत ने उन्हें ’हां डॉन’ के साथ जवाब दिया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *