यूनिसेफ इंडिया ने हिमा दास को देश का पहला ‘यूथ एम्बेसेडर’ चुना

Uncategorized

नई दिल्ली, : यूनिसेफ इंडिया ने भारत के 253 मिलियन किशोर-किशोरियों (एडोलेसेंट) को छोटे एवं बड़े बच्चों को स्कूलों में सुरक्षित एवं सहायक परिवेश देने की दिशा में काम करने का प्रोत्साहन और मदद देने के मकसद से आज नई दिल्ली में हिमा दास को देश का पहला यूथ एम्बेसेडर बनाया। हिमा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता रही हैं।

हिमा बतौर यूथ एम्बेसेडर यूनिसेफ इंडिया के इस दिशा में विभिन्न प्रयासों और आयोजनों को बढ़ावा देंगी जिनका मकसद लड़के और लड़कियों दोनों के लिए स्कूलों में सुरक्षित और सहायक परिवेश बनाना है। ये आयोजन 20 नवंबर को होने वाले विश्व बाल दिवस की तैयारी के तौर पर हो रहे हैं। गौरतलब है कि 20 नवंबर को बाल अधिकार सम्मेलन पर आम सहमति की पुष्टि की गई थी।असम के धींग गांव की 18 वर्षीया हिमा  अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत धाविका के रूप में उभरी हैं। हाल में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में वे 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत चुकी हैं। इसी आयोजन में 4 गुना 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *