अपराधियों ने पूर्व सैनिक को गोली मारकर घायल किया

FEATURED

मुजफ्फरपुर 28 नवंबर (वार्ता) बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के ब्रम्हपुरा थाना के चांदनी चौक के निकट अपराधियों ने कल रात पूर्व सैनिक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के अहियापुर थाना के परसी टोला निवासी और पूर्व सैनिक नीरज कुमार नीरज एक निजी कंपनी में गार्ड के तौर पर काम करते हैं। नीरज कुमार कल रात मोटरसाकिल से डयूटी के बाद घर लौट रहे थे तभी चांदनी चौक के निकट मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियो ने हथियार का भय दिखाकर उन्हें रोक लिया और लूट की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने नीरज कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उनका बैग छीनकर फरार हो गये।
सूत्रों ने बताया कि घायल पूर्व सैनिक को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये उन्हें पटना भेज दिया गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।
प्रेम
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *